रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- सरस्वती शिशु मंदिर नेहरू नगर में बुधवार को छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विद्यालय के व्यवस्थापक प्रदीप गुप्ता और विद्यालय समिति के सदस्य विक्रम,बी .के. शर्मा , प्रधानाचार्या रेखा शर्मा ने किया। घोष के साथ छात्र हाथ में तिरंगा झंडा लिए बड़े उत्साह के साथ चल रहे थे। भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि जयघोष के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में 400 छात्रों ने भाग लिया। सभी के हाथों में तिरंगे थे विद्यालय के आचार्य गण भी साथ रहकर भैया बहनों का मार्गदर्शन कर रहे थे। तिरंगा यात्रा में छात्रों का उत्साह देखने योग्य था। कई स्थानों पर छात्रों के ऊपर पुष्प वर्षा भी की गई। 

विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा ने कहा कि आजादी की वर्षगांठ  को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। देश के सभी नागरिकों , छात्रों के अंदर तिरंगे के प्रति सम्मान व राष्ट्रीय जागरण हो। छात्रों में देश भक्ति और राष्ट्र प्रेम जागृत हो इस उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
तिरंगा यात्रा के पश्चात विद्यालय के सभी अध्यापक अध्यापिका होने की राष्ट्र के प्रति सम्मान दिखाते हुए प्रभात फेरी निकाली।
Previous Post Next Post