रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व मे मण्डल अध्यक्ष मदन राय की अध्यक्षता मे प्रवीन भाटी द्वारा श्याम पार्क एक्सटेंशन मे वन्दे मातरम् और  भारत माता की जय के नारो के साथ इंद्रा कालोनी मे घर घर जाकर हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगे वितरित किए गए। साथ मे हरिओम शर्मा, शुशील शर्मा, अनिल जुल्का विकास चुघ, दीपक गुप्ता हर्ष जैन, सुरेंद्र, तुलसी गुप्ता, सोनू भडाना, निखिल,रोबिन , और  कॉलोनी वासीयो के साथ सैंकड़ों लोगों को झंडा वितरण किया।

झंडे वितरण करते हुए प्रवीण भाटी ने सभी से अनुरोध किया की 15 अगस्त को आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में पूरे जोर शोर से भाग लें और  इस महापर्व में सभी के सम्मलित होने का आह्वान भी किया। हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा का असली मकसद तब पूरा होगा जब क्षेत्र के बच्चे बच्चे में देश प्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना जाग उठेगी।
Previous Post Next Post