रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :-  प्राचीन श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर में बुधवार से हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा। सर्वप्रथम श्री गणेश महाराज की स्थापना 31 अगस्त को भाद्रपद शुक्ल पक्ष के दिन भगवान गणेश महाराज की स्थापना मन्दिर पीठाधीश्वर श्रीमहन्त नारायणगिरी जी महाराज एवं मंदिर विकास समिति के उपाध्यक्ष अनुज धर्म गर्ग  द्वारा की जायेगी जो कि मंदिर परिसर में गणपति महाराज की सैकडों भक्तों द्वारा पुजा अर्चना की जायेगी एवं प्रतिदिन 1100 लड्डूओ का भोग लगाया जायेगा इस दौरान हजारों भक्तों द्वारा भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर पुण्य की प्राप्ति करेंगें।

इस अवसर परश्रीमहंत नारायण गिरिजी महाराज ने बताया कि श्रीदुधेश्वरनाथ मन्दिर में बुधवार 31 अगस्त भाद्रपद शुक्ल पक्ष  गणेश चतुर्थी पर महाराष्ट्र कि तरह दूधेश्वर मे भी गणपति कि विशेष पुजा अर्चना के साथ गणेश जी कि स्थापना 31 अगस्त को प्रातःकाल 10:30 बजे से 12:30 तक कि जायेंगी। जिसमे गणेश जी को भोग लगाने के लिए  प्रतिदिन 1100 किलो लड्डूओं का भोग लगाया जायेगा जो कि जिसमे आटा ,चीनी देशी घी ,बूरादा,खोपरा,बेसन,गोद,पंचमेवा,गोंद,इलाईची ,आदि से तैयार किया जायेगा। जो मन्दिर के पीठाधीश श्रीमहन्त नारायणगिरि जी महाराज एवं मन्दिर विकास समिति के अध्यक्ष  धर्मपाल गर्ग परिवार एवं  दुधेश्वर वेद विध्यापीठ के आचार्य एवं छात्रों द्वारा मन्त्रोच्चारण साथ स्थापना  एवं प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से 12:30बजे तक मन्त्रोच्चार के साथ दुर्बा सहस्त्रनाम से पुजन अर्चना कर लड्डूओं का भोग लगाया जायेगा।

यह कार्यक्रम आठ दिन तक चलेगा 8 सितंबर को सितम्बर को सम्पूर्ण होगा 31 अगस्त से प्रतिदिन 8 सितम्बर  तक रोजाना सुबह लड्डूओं का भोग लगाकर शाम को विख्यात कलाकारों द्वारा भजन एवं नृत्य नाटिका प्रस्तुति देंगे तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जायेगा एवं 9 सितम्बर को सवेरे दस बजे श्री दुधेश्वर मन्दिर से शोभायात्रा निकाली जायेगी मन्दिर से रवाना  होकर दुधेश्वर चौक ,दिल्ली गेट, चौपला मन्दिर ,डासना गेट, रमते राम रोङ ,गंज ,डाउन होल,चौपला मन्दिर, से सिहानी गेट होती हुई मीनामल कि धर्मशाला से  गंगनहर मुरादनगर मे मूर्ति का विर्सजन किया जायेगा  जिसमे रथ ,पाच प्रकार अलग अलग बैण्ड , सहारनपुर, उत्तराखंड, नासिक, हरियाणा, पंजाब  का भागडा ,मेरठ,गुजराती डाडिया झाकी,तासे,घोडे रथ पर सवार गणपति बप्पा आदि  के साथ दूधेश्वर घाट  मुरादनगर मे विसर्जन किया जायेगा। 

अवसर  विजय मित्तल अध्यक्ष श्रुगार सेवा समिति द्वारा कार्यक्रम कि व्यवस्था कि जायेगी  जिसमे प्रतिदिन गणपति लड्डूओं का भोग लगाया जायेगा एवं शाम प्रसाद वितरण किया जायेगा जिसमें सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं भक्तगण श्रद्धालु भाग लेंगे।
Previous Post Next Post