रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड :- हरिद्वार क्षेत्र के बाद राबाद मे दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस द्वारा पुलिस द्वारा मृतक महिला के भाई की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है मुख्य आरोपी तोहिद को पुलिस ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में लिया है।आरोपी के पास कुल्हाड़ी और चुन्नी बरामद कर ली।                                                             
विदित हो बहादराबाद क्षेत्र के हैमरगूबपुर गांव में बीते रविवार को सितारा ने अपने पति इनामुलहक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, तौहीद अपनी सौतेली मां की गला घोंटकर हत्या कर थाने पहुंच गया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि इनामउल हक ने दो वर्ष पूर्व ही सितारा के साथ शादी की थी।                                                          
दस सितंबर की रात इनामउलहक पत्नी सितारा को लुधियाना से इस शर्त पर वापस घर लेकर आया कि घर में वह बच्चों से अलग रहेगी। सितारा का सुबह बच्चों से खाना बनाने को लेकर और बच्चों से अलग रहने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इनामउल हक के द्वारा बीच-बचाव करने पर सितारा के द्वारा कुल्हाडी से इनामउल हक के गले पर वार करके उसको मार दिया गया। घर में रह रहे तीनों बच्चों द्वारा यह देखा गया।

थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि नदीम पुत्र महबूब निवासी हबीबगढ सहारनपुर की शिकायत पर तौहीद, अकरम और एक नाबालिग निवासीगण के खिलाफ हत्या करने के आरोप में केस दर्ज किया है। तौहीद को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट से जेल भेज दिया है। दो भाई फरार हैं।
Previous Post Next Post