रिपोर्ट :- विकास शर्मा

गाज़ियाबाद :- माता भगवती के नवरात्रों के पावन अवसर पर पूर्वांचल उत्थान संस्था एवं मिथिलांचल समाज की ओर से हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन मां भगवती की पूजा अर्चना के साथ विशेष आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।‌पूर्वांचल उत्थान संस्था एवं नव दुर्गा युवा समिति के तत्वावधान में ओम एन्क्लेव मे 15वां दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें मां भगवती की प्रतिमा स्थापित कर पूर्ण विधिविधान से मां भगवती दुर्गा की आराधना की जा रही है।‌                                                                
मां भगवती के आगामी नवरात्रे कार्यक्रम के बारे में संयोजक दिलीप झा ने जानकारी देते हुए बताया कि माता के नियमित सुबह व सायं पूजन आरती के साथ आगामी तीन अक्तूबर अष्टमी तिथि को माता का जागरण, चार अक्तूबर को हवन पूजन के साथ भक्तों के लिए विशाल भंडारे के बाद पांच अक्तूबर को दशमी पूजा के उपरांत मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।‌ कार्यक्रम में अनित मिश्रा, रिंकू यादव, अजीत कुशवाहा, प्रमोद यादव, रामधारी प्रजापति, दीपक प्रजापति, कुलदीप चौधरी, मनीष कुमार, अरविंद झा, विनोद झा आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post