रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश युवा प्रभारी राजीव आनन्द, प्रदेश युवा चेयरमैन मानव महाजन,प्रदेश युवा अध्यक्ष जितेंद्र सोनी, प्रदेश युवा महामंत्री योगेंद्र सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा प्रदेश महामंत्री डॉ दिलीप सेठ व राजेंद्र गुप्ता की संस्तुति के बाद उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की। कानपुर से प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सन्त मिश्रा को सौपी गई।

प्रदेश युवा अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने  कहा कि प्रदेश महामंत्री के पद पर संत मिश्रा कानपुर व कोषाध्यक्ष राजू छाबड़ा गाजियाबाद को दायित्व सौंपा गया है इसके अलावा सात वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बीस उपाध्यक्ष पांच संयुक्त महामंत्री, बीस मंत्री, सोलह  संगठन मंत्री को मनोनीत किया गया है। अध्यक्ष सोनी ने कहा कि प्रदेश युवा व्यापार मंडल को पूरे उत्तर प्रदेश में सक्रियता व प्रभावशाली बनाने के लिए संपूर्ण उत्तर प्रदेश के जिलों से पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण व प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शीघ्र ही लखनऊ में आयोजित की जाएगी।
Previous Post Next Post