रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड :- तीर्थ नगरी हरिद्वार में यात्रियों की सुविधा हेतु कनखल क्षेत्र के जगजीतपुर में हेलीपैड का निर्माण होगा। इसके लिए नगर निगम द्वारा जमीन को चिन्हित किया गया है। इस विषय में जिलाधिकारी ने रोशनाबाद में जानकारी दी।                                        
हरिद्वार चार धाम यात्रा का प्रमुख द्वार है। यहां देश विदेश से चार धाम यात्रा हेतु यात्रियों का आवागमन होता है। इस विषय में जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने जानकारी देते हुए बताया की नगर निगम की भूमि पर हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। हरिद्वार प्रसिद्ध तीर्थ स्थल के साथ चार धाम यात्रा का प्रवेश द्वार भी है। यहां चार धाम यात्रा हेतु कई बुजुर्ग लोग दूर-दराज से हेतु आते हैं।

हेलीपोर्ट के निर्माण उपरांत उन बुजुर्ग लोगों को चार धाम यात्रा हेलीकॉप्टर के माध्यम से कराई जा सकेगी। हेलीपोर्ट हेतु नगर निगम की भूमि का चयन कर लिया गया है। जिसकी रिपोर्ट पर्यटन विभाग के माध्यम से शासन को भेज दी गई है। हेलीपोर्ट के बन जाने से बुजुर्ग यात्रियों की चार धाम की इच्छा को पूर्ण किया जा सकेगा।
Previous Post Next Post