सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाज़ियाबाद :- ज्ञात है कि हरिद्वार पत्रकार उत्पीड़न के मामले में आज मुख्यमंत्री उत्तराखंड ने पत्रकार उत्पीड़न प्रकरण में 3 चर्चित महिला दरोगा समेत तीन चर्चित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। 

मुख्यमंत्री कार्यालय पत्रांक सं. G.E.(C)10908/XXXV-2/2022  07-09-2022 में अपने आदेश में पत्रकार वेद प्रकाश चौहान के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर सीसी फुटेज 06-08-2021  घटना की गायब करना, गंभीर रूप से यातनाये देना जैसी वारदात को अंजाम देने वाले भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों ने कोतवाली नगर हरिद्वार में पत्रकार को गंभीर मानसिक व शारीरिक यातनाएं दी थी। 

जिसमें कि उनको मालूम था कि पत्रकार वेद प्रकाश चौहान की बाईपास सर्जरी से पीड़ित है। जिसके बाद पत्रकार वेद प्रकाश चौहान द्वारा प्रधानमंत्री, मानव अधिकार, राष्ट्रपति राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृह मंत्रालय को पत्र भेजकर भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर उनके कार्यकाल की संपत्ति की भी जांच कराने की मांग की थी। इसमें 07-09- 2022 को प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा आदेश पारित कर उक्त पुलिस अधिकारियों की संपत्ति की जांच दिए गए।
 
उल्लेखनीय है कि उक्त तीनों चर्चित महिला दरोगा 2015-16 दरोगा भर्ती मामले में भी संलिप्त पाई गई है, जिसकी जांच के आदेश मुख्यमंत्री द्वारा दे दिए गए है।
Previous Post Next Post