रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- सपा से दामन छोड़ सैकड़ो की संख्या में सपाइयों ने भाजपा का दामन थामा। शुक्रवार को वार्ड 50 से सपा से चुनाव लड़े निर्दोष त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में सपाइयों व स्थानीय निवासियों ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर महामंत्री पप्पू पहलवान, राजेश त्यागी, कामेश्वर त्यागी, धीरज अग्रवाल व नीरज गोयल भी उपस्थित रहे। 

संजीव शर्मा ने सदस्यता दिलाते हुए कहा कि हम सभी को भाजपा की नीतियों पर चलकर भाजपा की सभी योजनो को पूर्ण करना है। केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं को जनहित में पात्र लोगो तक पहचानी है। निर्दोष त्यागी ने अध्यक्ष को विश्वस दिलाते हुए कहा हम भाजपा को अपने परिवार की तरह मानते हुए चलेंगे। हम सभी मोदी व योगी की देश हित मे नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। आगामी चुनावो में पूर्ण शक्ति के साथ भाजपा को जिताने का कार्य करेंगे।

प्रमुख रूप से अनूप शर्मा, प्रवीन त्यागी, मोहित चौधरी, आयुष गर्ग, नितिन त्यागी, राजीव त्यागी, रामभूल पाल, अभिषेक त्यागी, अंकित त्यागी, अक्षित त्यागी, सौरभ शर्मा, अमरीश त्यागी, अनिल त्यागी, चेतन त्यागी, सुबोध शर्मा, सोमपाल शर्मा, अवधेश शर्मा, कपिल शर्मा, कुलभूषण शर्मा, राजेश्वर त्यागी, बृजेश त्यागी, विजेंदर त्यागी, राजेंद्र त्यागी, नंद पाल, अरुण कांत शर्मा, मोहित शर्मा, रोहित शर्मा, शुभम शर्मा, सतपाल राणा, अमित चौधरी, डॉक्टर गिरी, दिनेश शर्मा, मुकेश शर्मा, प्रमोद राठौर, चिराग त्यागी, हार्दिक नागर, नलिन त्यागी, राहुल पंडित, अंकित डागर, अर्पित त्यागी, कार्तिक त्यागी, अमन त्यागी, गौरव शर्मा, अमित शर्मा आदि ने भाजपा का दामन थामा।
Previous Post Next Post