रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड :- हरिद्वार के भाजपा नेता तथा फार्मेसी व्यवसाय विनोद आर्य के पुत्र पुलकित आर्य द्वारा अपने रिसॉर्ट में प्रबंधक व सहायक प्रबंधक के साथ होटल रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या कर उसके शव को चीला शक्ति नहर से प्राप्त होने के उपरांत राज्य में ही नहीं पूरे देश में चारों ओर  विरोध प्रदर्शन के बाद हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कई सामाजिक संगठनों तथा राजनीतिक पार्टियों ने भी विरोध प्रदर्शन किया।                                                 
मां गंगा के तट पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा के नेतृत्व में बिरला घाट पर सामाजिक कार्यकर्ताओं व लघुव्यापारियों द्वारा युवती अंकिता भंडारी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर  गंगा में दीपदान कर उत्तराखंड सरकार से युवती के इंसाफ के साथ हत्या के आरोपी कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने को मांग करते हुए राज्य में महिला सुरक्षा कानून के दृष्टिगत महिलाओं की सुरक्षा मांग को भी प्रमुखता से दोहराया। 

श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों मेंओमप्रकाश भाटिया, वरिष्ठ शिक्षक घनश्याम सिंह, सोनू रावत, योगेंद्र, देवेश गुप्ता, राजेंद्र पाल, मनोज कुमार, सचिन आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Previous Post Next Post