रिपोर्ट :- अजय रावत

उत्तरप्रदेश :- गाजियाबाद के जांबाज पर्वतारोही सागर कसाना अपने 40 दिनों के अभियान माउंट मनासलु  (8,163)मीटर की खतरनाक चोटी को फतह करने के लिए 2 सितंबर 2022 को दिल्ली से नेपाल पहुंच कर 5 सितंबर 2022 को अपने पाचँ सदस्‍यों के दल के साथ रवाना हुए उनके दल में कजाकिस्तान, नेपाल ,रूस, इटली और भारत देश से पर्वतारोही सागर कसाना शामिल हैं। 

सागर कसाना ने बताया कि रास्ते  में दरारें, भूस्खलन,बारिश और बर्फीली फिसलन से मेरा अभियान चुनौतीपूर्ण हो गया है लेकिन आप सभी के आशीर्वाद से हम लोग काठमांडू से बेसीहार, धारापानी, गोहा, बिमतांग, लारका पास,समाधो  व समा गांव होते हुए 18/9/22 को  बेसकैंप 2 (6,400)मीटर से आगे  बढते जा रहे हैं मेरे कदम देश के  तिरंगा को माउंट मनासलु की खतरनाक चोटी पर फैहराने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। में जल्दी ही अपने मुकाम को हासिल कर देश का नाम गौरवान्वित करूंगा।
Previous Post Next Post