रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा कार्यकारिणी की प्रथम बैठक नवयुग मार्केट गाजियाबाद बीके शर्मा हनुमान अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलनों को बढ़ावा देने, समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण के लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा समाज की एकजुटता बढ़ाने पर चर्चा की गई। सर्वप्रथम विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा की समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। 

बैठक की अध्यक्षता कर रहे विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ने कहा कि ब्राह्मण समाज में एक जुटता के अभाव में समाज पिछड़ता जा रहा है। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन ज्यादा से ज्यादा आयोजित होने चाहिए। बालकों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने तथा ब्राह्मण के कर्म को बढ़ावा देने पर जोर दिया। समाज में दहेज प्रथा जैसी व्याप्त कुरीतियों के निवारण के लिए समाज द्वारा जागरूकता अभियान चलाने पर चर्चा की गई। जागरूकता अभियान के द्वारा समाज को एक जुट करने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण के लिए गांव-गांव तथा घर-घर जार लोगों को जोड़ा जाएगा। 

बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सम्मानित पदाधिकारियों को मनोनीत पत्र देकर संगठन का भार सौंपा गया कार्यकारी अध्यक्ष महेश कुमार शर्मा, महिला शक्ति अध्यक्ष पूनम भारद्वाज, प्रवक्ता /संरक्षक प्रेमानंद कौशिक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुमार देवाशीष ओझा, ऋषि पाल शर्मा, आलोक चंद्र शर्मा, बृजपाल शर्मा, उपाध्यक्ष आर सी शर्मा, अवधेश शर्मा, कपिल पंडित ,सचिव योगेश दत्त गौड़, महासचिव मनीष शर्मा, सुभाष शर्मा, रघुनंदन भारद्वाज, शैलेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष लोकेश कौशिक, संगठन मंत्री मनोज शर्मा, देवेंद्र शर्मा, शिवानंद गौड़, शिवकुमार शर्मा, दिनेश शर्मा, मीडिया प्रभारी अजय शर्मा, कानूनी सलाहकार अतुल शर्मा एडवोकेट सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को पद पर सुशोभित किया गया सभी को बहुत-बहुत मंगलकामनाएं साधुवाद जय परशुराम
Previous Post Next Post