सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻

गाजियाबाद :- संजय नगर सेक्टर 23 में श्री राधा माधव जन कल्याण समिति द्वारा दूसरी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। भागवत कथा में कथा व्यास के रूप में पुरुषोत्तम दास जी महाराज वृंदावन धाम है।

एक पत्रकार वार्ता के दौरान पुरुषोत्तम दास जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 अक्टूबर से शुरू होकर 2 नवंबर तक चलने वाली इस भागवत कथा में प्रतिदिन 1 से 5 बजे तक श्रोताओं के सम्मुख भागवत कथा सुनाई जायेगी। कथा से पूर्व 27 अक्टूबर को प्रातः मंगल कलश शोभायात्रा का आयोजन भी किया जा रहा है।

इस भागवत कथा का आयोजन श्री राधा माधव जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है। भागवत कथा के दौरान सती चरित्र, ध्रुव चरित्र,भरत चरित्र, प्रहलाद चरित्र एवं नरसिंह अवतार के बारे में विस्तार से श्रोताओं को जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही राम जन्म,कृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव और कृष्ण बाल लीला का भी विस्तृत वर्णन किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता के दौरान पुरुषोत्तम दास जी महाराज के साथ-साथ विनोद दीक्षित,अंजू शर्मा, संतोष कौशिक, मीणा कौशिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post