रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड/हरिद्वार :- हर की पौड़ी के समीप बड़ी शिव मूर्ति पर दिल्ली से आए तीन युवक गंगा जी में बहने के दौरान लापता हो गए जल पुलिस द्वारा एक युवक को बचा लिया गया है जबकि दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।                                                                               
नगर कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से कुछ युवक गंगा नहाने के लिए आए हुए थे। हर की पौड़ी पर नहर बंदी के कारण पर्याप्त मात्रा में जल ना होने से लालजीवाला बड़ी शिव मूर्ति के समीप नहाते हुए तीन युवक गंगा जी के तेज धारा में बह गए। 

जहां जल पुलिस को सूचित होने पर तत्परता दिखाते हुए एक युवक को सकुशल बचा लिया गया। जबकि दो युवकों के शव बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान अरविंद (18 वर्ष) व अभिषेक (14 वर्ष) निवासी दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाए गए हैं।
Previous Post Next Post