रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- महापौर आशा शर्मा तथा नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा शहर में त्योहारों से पहले सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

पूर्व निर्मित छठ घाटों की मरम्मत व रंगाई का कार्य
गाजियाबाद नगर निगम निर्माण विभाग की टीम द्वारा शहर मे मनाए जाने वाले महापर्व छठ पूजा हेतु घाटों का निरीक्षण किया गया है नगर आयुक्त के निर्देशानुसार तत्काल प्रभाव से पूर्व निर्मित छठ घाटों की मरम्मत रंगाई पुताई वह साफ सफाई का कार्य कराने की तैयारी जोरों पर चल रही हैं, जिसके लिए योजना बनाई जा रही है, मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी को प्रमुखता से शहर के गड्ढों को भरने के लिए आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही छठ पर्व की तैयारियों को भी बेहतर करने के लिए कहा गया है।

प्रकाश व्यवस्था की कार्यवाही में आई तेजी
महापौर तथा नगर आयुक्त के निर्देश  अनुसार मुख्य मार्गों के साथ-साथ वार्ड की आंतरिक गलियों में लाइट व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए गए हैं पार्षदों के क्षेत्र में उनके द्वारा बताए गए स्थानों पर तत्काल प्रभाव से लाइट व्यवस्था करने के लिए नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया है जिस के क्रम में शहर के सभी वार्डों में लाइट की मरम्मत करने का कार्य जोरो से किया जा रहा है साथ ही आवश्यकतानुसार लाइटों को रिप्लेस भी किया जा रहा हैl  प्रभारी प्रकाश योगेंद्र यादव के नेतृत्व में दीपावली से पूर्व गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत प्रमुखता से लाइट व्यवस्था का कार्य कराया जा रहा है जिसमें माननीय पार्षदों का विशेष योगदान मिल रहा है।

त्योहारों से पूर्व अन्य साफ सफाई की व्यवस्था को भी बेहतर करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए नगर आयुक्त द्वारा अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव तथा अरुण कुमार यादव को लगातार शहर निरीक्षण के लिए कहा गया है ताकि शहर में त्योहारों को मनाने के लिए निगम की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलती रहे।
Previous Post Next Post