रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- नगर निगम मुख्यालय में 3 कर्मचारियों का रिटायरमेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर आयुक्त डॉ नितिन गौर द्वारा  सभी रिटायरमेंट होने वाले कर्मचारियों को माला पहना कर सम्मानित किया गया।गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा रिटायरमेंट होने वाले कर्मचारियों के विषय में नगर आयुक्त के समक्ष परिचय दिया, जगदंबा प्रसाद तिवारी विधि विभाग से, लटूरी त्यागी प्रकाश विभाग से तथा हाउस टैक्स सिटी जोन विभाग से राजेश शर्मा अपनी सेवा से रिटायर हुए।

नगर आयुक्त द्वारा रिटायर होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही उनके द्वारा निगम हित में किए गए कार्यों की सराहना भी की गई समस्त औपचारिकताएं पूरी करते हुए नगर आयुक्त द्वारा तीनों कर्मचारियों को गाजियाबाद नगर निगम परिवार का अंग बताया गया और उनको सुनिश्चित किया गया कि भविष्य में भी किसी भी परेशानी के लिए गाजियाबाद नगर निगम हमेशा उनके साथ है। इस प्रकार सभी उपस्थित कर्मचारी गणों द्वारा रिटायर होने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए विदा किया गया। मौके पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार महामंत्री नितिन व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post