रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड :- हरिद्वार नगरी के त्योहारी सीजन के चलते बाजार सजने लगे हैं। पारंपारिक सजावट के सामान, मिष्ठान प्रतिष्ठानों तथा इलेक्ट्रॉनिक सामान व वाहनों की बिक्री के प्रतिष्ठानों में आने वाले त्योहारों की तैयारियां आरंभ हो चुकी है।                                                

हरिद्वार नगरी के प्रमुख बाजारों ज्वालापुर, हरिद्वार, कनखल के बाजारों में दीपावली अवसर पर आने वाले त्योहारी सीजन की जोर शोर से तैयारियां आरंभ हो चुकी हैं। नगर के प्रमुख बाजारों में लोग खरीदारी कर रहे हैं। कोविड-19 के कारण हुई व्यापारिक मंदी से उभरे व्यापारी वर्ग बाजारों में लोगों की खरीदारी करने से उत्साहित नजर आ रहे हैं।  

इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठानों, वाहन प्रतिष्ठानों, सजावट के सामान आदि प्रतिष्ठानों में लोग खरीदारी करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रतिष्ठित मिष्ठान बीकानेर में पारंपारिक मिठाइयों की बुकिंग आरंभ हो चुकी है। प्रतिष्ठान के स्वामी तेज सिंह पुरोहित व कन्हैया पुरोहित का कहना है कि बीकानेरी मिठाइयां समूचे देश में गुणवत्ता और स्वच्छता हेतु जानी जाती है। इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए हमारे बीकानेरी प्रतिष्ठानों में शुद्धता और स्वच्छता का ध्यान रखते हुए मिठाइयां तैयार की जा रही है। आने वाले त्योहारों पर बीकानेरी राजस्थान की पारंपारिक मिठाइयां भी विशेष तौर पर तैयार कराई जा रही है।                                                    

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा टीमें बनाकर अलग-अलग क्षेत्रों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम हेतु छापेमारी व सैंपलिग अभियान चलाया जा रहा है।नगर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की रोकथाम के लिए प्रतिष्ठानों का दौरा कर जनता और व्यापारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर सजग किया जा रहा है।
Previous Post Next Post