सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- विश्व भारती पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव मनाया गया। स्कूल के बच्चों ने स्कूल को सुंदर रंगोली बनाकर सजाया।   दीपोत्सव का उदघाटन स्कूल की इंचार्ज मीनाक्षी पाठक ने किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम रावण का वध कर 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापस आए थे। उनके 14 वर्ष बाद अयोध्या आगमन पर वहां के निवासियों ने पूरे राज्य को दीयों से सजाकर उनका स्वागत किया था। एक-दूसरे को खील-बताशे, मिठाई बांटकर अपनी खुशियां व्यक्त की थी, तभी से दीपावली का पर्व हर वर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है। 

दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है और यह पर्व हमें दूसरों के जीवन से दुख रूपी अंधकार को दूर कर सुख रूपी उजाला फैलाने का संदेश देता है। हमें इस पर्व पर अपने अंदर छिपे अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करने व ज्ञान रूपी दीपक जलाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सभी बच्चों को दीपावली पर्व की बधाई भी दी। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए व सुंदर रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
Previous Post Next Post