रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड :- हरिद्वार नगरी में महाऋषि वाल्मीकि जयंती  मां गंगा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हर की पौड़ी पर भगवान वाल्मीकि का प्रकट दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।                               

इस अवसर पर सोसायटी के पदाधिकारियों ने भगवान वाल्मीकि की पूजा अर्चना कर हवन किया। तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। सोसाइटी अध्यक्ष अरुण कुमार लोहिया मंत्री मनोज चौहान ने भगवान वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की वाल्मीकि भगवान ने ब्रह्मा जी के वरदान स्वरूप राम जन्म से पहले ही उनकी जीवन लीला लिख दी थी उनका ज्ञान अथाह सागर के समान था।

उन्होंने बताया कि अगर भगवान वाल्मीकि ने रामायण ना लिखी होती शायद आज हम भगवान राम के जीवन से भी परिचित ना हो पाते। महा ऋषि वाल्मीकि का जीवन मानव जगत के लिए प्रेरणा सोत्र है। इस अवसर पर मां गंगा वेलफेयर सोसाइटी के मंत्री राजेंद्र श्रमिक बृजकिशोर शर्मा विकी दीपक लोहिया अमित हर्ष अंकित प्रेम मांगेराम नन्नू साजन अजय व ध्रुव आदि शामिल रहे।
Previous Post Next Post