सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻

गाजियाबाद :- कथा व्यास ज्योतिषाचार्य हरीश नारायण शुक्ला ने कहा कि भगवान विष्णु को कार्तिक मास बहुत ही प्रिय है। यही कारण है कि इस मास में भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है, जिससे सभी कष्ट दूर होते हैं। तुराबनगर के श्री रघुनाथ धेनु बसंती मंदिर में आयोजित कार्तिक माहत्म कथा के दूसरे दिन कथा व्यास ज्योतिषाचार्य हरीश नारायण शुक्ला ने कहा कि कार्तिक मास चातुर्मास का अंतिम महीना होता है। भगवान विष्णु इसी माह चार माह की योग निंद्रा से जागते हैं, जिससे सृष्टि में आनंद व कृपा की प्राप्ति होती है। इस मास में ही दीपावली, भैया दूज, गोवर्धन जैसे पर्व आते हैं। 

मां लक्ष्मी इस मास में पृथ्वी लोक पर भ्रमण कर भक्तों पर सुख-सृमद्धि व धन की बारिश करती हैं। इस मास में जल का भी विशेष महत्व माना गया है क्योंकि भगवान विष्णु क्षीर सागर में ही वास करते हैं। चारों वेद व सभी देवी-देवताओं का वास भी इस महीने जल में ही होता है। इसी कारण इस मास में नदियों, सरोवरों में स्नान करने का बहुत महत्व माना गया है। यदि नदी या सरोवर में स्नान ना कर पाएं तो घर पर ही जल में गंगाजल मिलाकर सूर्योदय से पहले ही स्नान करना चाहिए लक्ष्मी नारायण यज्ञ के बाद आरती की गई व प्रसाद का वितरण किया गया। राजू छाबडा, मास्टर महेंद्र नागर, प्रेम गोयल, अमित गर्ग आदि ने कथा व्यास का स्वागत किया।
Previous Post Next Post