रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड/हरिद्वार :- देवपुरा स्थित पुरानी कचहरी पर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में  सत्याग्रह आंदोलन किया।                                             

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की अगुवाई में हरिद्वार के कांग्रेसी कार्यकर्ता देवपुरा स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने एकत्रित हुए। जहां उन्होंने भाजपा सरकार पर हरिद्वार में हुए पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए सत्याग्रह आंदोलन किया।  कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया की वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा हरिद्वार पंचायत चुनाव में धनबल का सहारा लेकर चुनाव को अपने पक्ष में बनाया है। कांग्रेसी उम्मीदवारों को जबरन हराया गया। सरकार के इशारे पर हरिद्वार के पंचायती चुनाव में धांधली की गई। भाजपा सरकार ने पंचायत चुनाव को अपने हिसाब से मैनेज किया। भाजपा द्वारा जिला पंचायत सदस्य की 44 सीटों को अपने हिसाब से एडजस्ट किया गया। इसके उपरांत हर सीट पर भाजपा सरकार द्वारा अपने प्रत्याशियों की जीत हेतु साम दाम दंड भेद की नीति अपनाकर प्रशासन की मदद से चुनाव को अपने पक्ष में किया।                                                                    
पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेसी नेता यशपाल आर्य ने  सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के इशारे पर प्रशासन ने लोकतंत्र की हत्या करने का कार्य किया है और धनबल का उपयोग कर कर भाजपा ने हरिद्वार पंचायत चुनाव में जीत दर्ज की है। भाजपा ने जनता को छला है जो कि लोकतंत्र के लिए घातक है। हरिद्वार पंचायती चुनाव में भाजपा द्वारा दिखा दिया गया है कि चुनाव जीतने हेतु वह किसी भी स्तर तक जा सकते हैं। सत्याग्रह अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post