रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- सामाजिक, सांस्कृतिक क्षेत्र की अग्रणी संस्था भारत वैभव द्वारा कवि सम्मेलन एवं विशेष सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 3 नवम्बर को गोल्डन व्यू रिजाॅर्टस राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं कार्यकारी अध्यक्ष भाषा संस्थान उ•प्र• राजनारायण शुक्ला ने कहा की भारत के स्वतंत्रता संग्राम मे राष्ट्रीय चेतना को जाग्रत करने में  साहित्यकारों का विशेष योगदान रहा। स्वतंत्र भारत मे साहित्यकारों का दायित्व आज और अधिक बढ़ गया है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ गीतकार के डी बिंदास ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रुप मे नेशनल रफ्तार के प्रधान संपादक यथार्थ शर्मा एवं धर्म यात्रा महासंघ गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष सुभाष गुप्ता सम्मिलित हुए जबकि कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार एवं भाजपा नेता मधुकर मोनू त्यागी ने किया। 

भारत वैभव की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनीता छाबड़ा ने सभी आगंतुकों का सम्मान किया जबकि भारत वैभव के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष वैभव शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत वैभव संस्था हिन्दी साहित्य सेवा के प्रति पूर्णतः दृढसंकल्पित है। 

कार्यक्रम में डा• पूजा सिंह गंगानिया, जगवीर शर्मा जलज, अजीत श्रीवास्तव ,विकास विजय सिंह त्यागी, अवनीत समर्थ, स्मिता श्रीवास्तव, रुपा राजपूत, अमित बेनाम का विशेष रुप से सम्मान किया गया इसके अतिरिक्त सरिता शर्मा,  सत्यार्थ मिश्रा, अनुभव शर्मा, शालिनी शर्मा, विजय शर्मा आदि ने भी अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में उषा शर्मा,  सिद्धार्थ शर्मा,  रामकुमार उपाध्याय, रजनी उपाध्याय, राजेश रस्तोगी, चेतना शर्मा, के जी रस्तोगी,  इन्द्र पाल गुप्ता, वेद मित्र शर्मा, ज्ञानचंद दुबे , प्रदीप सिंह,  नीटू त्यागी, गोपाल ढींगरा, बलदेव राज मल्होत्रा ,प्रेम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post