रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- देवभूमि उत्तराखंड  3 दिन में दूसरी बार कल देर रात्रि भूकंप के झटको से फिर से दहल उठी। भूकंप के झटके दिल्ली सहित उत्तरी भारत क्षेत्र में कई जगह महसूस किए गए। मंगलवार रात्रि दिल्ली सहित उत्तरी भारत के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।                                                                  
उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी शहर मंगलवार की रात 1:58 पर बेहद जबरदस्त भूकंप के झटकों से दहल गया। झटके इतने तगड़े थे कि लोग नींद में होने के बावजूद घर से बाहर निकल गए। ग्रामीण इलाकों में भी लोगों में भूकंप के झटके के बाद अफरा-तफरी मच गई हल्द्वानी शहर में लोग तत्काल घरों से बाहर सड़कों पर दिखाई दिए 1:58 पर लगभग 5 सेकंड तक बड़ी ही तेजी के साथ यह झटके महसूस किए गए। हालांकि अभी यह नहीं पता चल सका है कि इस भूकंप के झटकों से कितना जान माल का नुकसान हुआ है।  हाल ही में रविवार सुबह को भी प्रदेश में भूकम्प के झटके महसूस किए गए थे। दिल्ली एन.सी.आर. में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। 

भारत के साथ ही नेपाल और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है।भूकंप का केंद्र नेपाल रहा है। पिछले पांच घंटों में यह नेपाल में दूसरा भूकंप है। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई है। दिल्ली के साथ ही नोएडा और गुरुग्राम में भी कई सेकेंड तक भीषण झटके महसूस किए गए। इसके कारण लोग उठ गए और कई लोग अपनी सोसायटी में बाहर निकल आए।  भूकंप के कारण किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
Previous Post Next Post