रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड :- हरिद्वार क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन की कार्यवाही को कारगर बनाने हेतु नगर निगम प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में नगर निगम टीम द्वारा टीम का गठन कर हरिद्वार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा कर जुर्माने की कार्रवाई पर अमल करना आरंभ कर दिया है।                               
सिंगल यूज प्लास्टिक बेन अभियान के तहत हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में नगर आयुक्त ने सिंगल यूज प्लॉस्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। नगर आयुक्त ने गंगा घाटों और उसके आसपास में सिंगल यूज प्लॉस्टिक की रोकथााम के लिए 14 सदस्यों की टीम का गठन कर दिया है। जिसका नोडल अधिकारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को नियुक्त किया है। 

टीम ने पहले दिन 40 किलो पॉलीथिन और ग्यारह सौ का जुर्माना वसूला। नगर निगम टीम द्वारा हरिद्वार के गंगा घाटों पर दौरा कर सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई करते हुए प्लास्टिक बैन की हिदायत देकर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की। नगर आयुक्त के अनुसार टीमों द्वारा हरिद्वार के विभिन्न घाटों तथा शहरी क्षेत्रों में अभियान जारी रहेगा।
Previous Post Next Post