रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड/हरिद्वार :- कनखल क्षेत्र में पुलिस द्वारा दुपहिया वाहनों के खिलाफ देर रात्रि कार्रवाई करते हुए तेज ध्वनि पटाखे वाले तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 6 वाहनों को सीज किया गया। हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के दिशा निर्देश पर हरिद्वार में उक्त दोपहिया वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।                        

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर जनपद के सभी थानाध्यक्षों को नाबालिक द्वारा वाहन चलाना, प्रेशर हॉर्न, गलत नंबर प्लेट और मोडिफाइड साइलेंसरओ तथा तेज पटाखे वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश क्षेत्र के संबंधित थानाध्यक्षों को दिए हैं।                                                                      
वाहन चेकिंग अभियान में कनखल पुलिस द्वारा देर रात्रि दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के तहत तेज आवाज निकालने वाले वाहनों तथा मॉडिफाइड साइलेंसर व यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले 6 बुलेट मोटरसाइकिल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहनों को सीज किया गया है। एसपी सिटी के अनुसार दोपहिया वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान क्षेत्र की पुलिस द्वारा आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।
Previous Post Next Post