सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल क्रॉसिंग रिपब्लिक का वार्षिकोत्सव द जर्नी ऑफ वसुंधरा धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि डॉ निशा खन्ना, भावना शर्मा, विशेष अतिथि स्मिता सामंत,  कर्नल राजीव नेगी, सुधा सिवदास, विशाल सिंह, शालिनी सिंह, रीता सिंह, रेनू शर्मा, जोइता दास गुप्ता, शिबे अब्राहम, आशीष मित्तल, नीलम भारद्वाज व श्रद्धा सिंह  ने दीप जलाकर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया व शतरंज खिलाड़ शुभी गुप्ता को सम्मानित किया। 

बच्चों ने सौरमंडल में पृथ्वी की यात्रा, पृथ्वी पर जीवन का आरंभ, पृथ्वी पर आदिमानव का उद्भव,  मनुष्य जीवन कंप्यूटर जीवन में कैसे परिवर्तित होता गया, कोरोना वायरस में फैली तबाही, पृथ्वी पर मनुष्य द्वारा फैलाया गया प्रदूषण आदि को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया साथ ही प्रकृति को नष्ट करने क बजाय उसका संरक्षण करने का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुषमा नेगी के मार्गदर्शन में हुए वार्षिकोत्सव में शामिल हुए सभी अतिथियों व अभिभावकों का संयोजक पारुल सिंह ने आभार प्रकट किया।
Previous Post Next Post