रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड/हरिद्वार :- कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का विजडम ग्लोबल स्कूल की महिला प्रशासनिक अधिकारी के यौन शौषण के आरोपी उद्योगपति यूसी जैन की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को उत्तराखण्ड कांग्रेस के पूर्व महासचिव वरूण बालियान के नेतृत्व में ज्वालापुर कोतवाली के बाहर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया।

धरने पर बैठे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस धनबल व भाजपा के दबाव में उद्योगपति को बचाने का प्रयास कर रही है। जिस प्रकार यूसी जैन और प्रधानाचार्य पर उन्हीं के स्कूल की एक शिक्षिका ने गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है, यह पुलिस के लिए बड़े शर्म की बात है कि इतने दिन बीत जाने पर भी उक्त दोनों व्यक्तियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। अरुण बालियान ने कहा की जैन के भाजपा और संघ से नजदीकियों के कारण पुलिस अधिकारी दबाव में है और सरकार के इशारे पर मुकदमे को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।                                                         
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी  नेता वरुण बालियान,मुरली मनोहर और सोम त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, तो वहीं भाजपा बेटियों का शोषण करने वालों को संरक्षण देने का काम करती है। उन्होंने कहा कि पुलिस को सरकार के दबाव में नहीं बल्कि पादर्शिता से इस मामले में कार्यवाही करनी चाहिए। 

कहा कि पीड़ित शिक्षिका को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन तेज किया जायेगा। पूर्व राज्यमंत्री नईम कुरैशी और हाजी इरफान जगारी ने कहा कि यदि पुलिस सरकार के चहेतों को इस प्रकार खुला संरक्षण देगी तो आम जनता का विश्वास पुलिस से उठ जाएगा। पुलिस ने अभी तक दोनो अभियुक्तों को पूछताछ तक के लिए भी थाने में नहीं बुलाया। इससे साफ है पुलिस सरकार के दबाव में अपराधियो को बचाना चाह रही है।
Previous Post Next Post