◼️क्या होगा देश की राजधानी पर इसका प्रभाव



रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- 16 दिसंबर 2022 शुक्रवार को प्रातः 9:58 बजे सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे । धनु राशि में सूर्य के गोचर में  वैवाहिक कार्यों , गृह प्रवेश नींव पूजन आदि शुभ कार्यों में ब्रेक लग जाएगा। जब भी सूर्य बृहस्पति की राशि धनु अथवा मीन राशि में आते हैं उस समय को खरमास अथवा मलमास कहते हैं। शास्त्रीय वचनों के अनुसार मलमास में वैवाहिक कार्य अथवा अन्य शुभ कार्य करना उत्तम नहीं रहता।

धनु के सूर्य का विभिन्न राशियों पर प्रभाव
सूर्य की धनु राशि में सक्रांति होने से एक माह तक सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे। मेष राशि में पंचम सूर्य होने से घर में मंगल उत्साह होंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। वृषभ राशि में छठे भाव में सूर्य  होने से  व्यय की अधिकता रहेगी किंतु लाभ होता रहेगा  भागदौड़ में अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे।
मिथुन राशि में सूर्य सप्तम भाव में रहेंगे जो पारिवारिक प्रसन्नता देंगे। घर में सुख संसाधन बढ़ेंगे। परिवार से खुशियां मिलेंगी। कर्क राशि वालों के लिए यद्यपि अष्टम भाव में सूर्य रहेंगे। 

स्वास्थ संबंधी  लापरवाही न करें। धन का आवागमन बना रहेगा।
सिंह राशि वालों के लिए नवम स्थान में सूर्य का गोचर भाग्य की प्रबलता बढ़ाएगा। शुभ समाचार मिलेंगे।
कन्या राशि वालों के लिए दशम स्थान में सूर्य का गोचर सामाजिक संबंधों में तेजी लाएगा ।राजनीतिक लाभ मिलेंगे और कार्य में उन्नति होगी। तुला राशि वालों के लिए लाभ भाव में सूर्य गोचर लाभ के नए-नए संसाधन बनाएंगे।
गृह निर्माण अथवा भूमि भवन का लाभ होगा।
वृश्चिक राशि वालों के लिए बारहवें स्थान में सूर्य का गोचर अनावश्यक खर्चों में वृद्धि करेगा ।मन अप्रसन्न रहेगा। मानसिक तनाव से बचें।

धनु राशि वालों के लिए प्रथम भाव का गोचर यद्यपि खर्च देने वाला होता है। किंतु अपनी राशि वालों के लिए  लाभ के निरंतर योग बनाता रहेगा। मकर राशि के जातकों के लिए धन भाव में सूर्य का गोचर शुभ रहेगा यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
 परिवार में प्रसन्नता के कार्य होंगे। कुंभ राशि बालों के लिए प्रथम भाव में सूर्य नवीन उत्साह का संचार करेंगे। किंतु क्रोध से बचें तो अच्छा रहेगा। मीन राशि वालों के लिए चतुर्थ  स्थान  में सूर्य का गोचर धन आगमन का है। महिला सदस्यों से लाभ हो सकता है। लेकिन माता को लेकर कुछ नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

दिल्ली पर जानिए धनु राशि में सूर्य के गोचर का प्रभाव
क्षेत्रीय स्थानों के अनुसार दिल्ली में सूर्य के गोचर का विशेष वर्णन करेंगे।

दिल्ली की राशि मीन है
केंद्रीय सत्ता में बृहस्पति का प्रभाव बहुत ही बलशाली रहेगा ।सरकार के द्वारा जनोपयोगी बिल के पास होंगे। विपक्ष का गतिरोध बना रहेगा। धनु राशि के सूर्य विपक्ष के गतिरोध को हटाते हुए सभी बाधाओं पर विजय प्राप्त करेगी
किंतु दिल्ली के जन वासियों पर धनु राशि का प्रभाव अच्छा नहीं रहेगा। सरकार  में पक्ष प्रतिपक्ष का विवाद बनेगा।जनता का क्षेत्रीय सरकार के साथ विरोधाभास ,असंतोष ,छुटपुट हिंसक घटनाएं , होने की संभावना है।भयंकर सर्दी का भी आगाज रहेगा। नेताओं की  विषैली वाणी जलती आग में घी डालने के समान होगी।


आचार्य शिव कुमार शर्मा, आध्यात्मिक गुरु एवं ज्योतिषाचार्य, गाजियाबाद
Previous Post Next Post