रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा ने संजीव गुप्ता से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उन्हें गाजियाबाद नगर निगम के महापौर चुनाव में आवेदन करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। 

विदित हो कि समरकूल के चेयरमैन भाजपा नेता के साथ साथ एक प्रमुख व्यापारी, उद्योगपति भी हैं और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की (उद्योग मंच) शाखा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। दोनों व्यापारी नेताओं की मुलाकात गाजियाबाद समरकूल संस्थान पर हुई तथा मुकुंद मिश्रा ने संजीव गुप्ता को महापौर चुनाव में व्यापारियों के पूर्ण समर्थन का आश्वासन देते हुए कहा कि हमारी संस्था के किसी पदाधिकारी का गाजियाबाद जैसे बड़े शहर का प्रथम नागरिक होना उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के लिए बहुत गर्व की बात है।

इस अवसर पर दोनों प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों के कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर वार्तालाप भी किया इस मुलाकात के अवसर पर सुभाष छाबड़ा, सुनील पाण्डे, मनवीर नागर, सुनील चाचा, राजू छाबड़ा आदि उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post