रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- कांग्रेस की प्रदेशीय भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को लोकेश चौधरी अध्यक्ष महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गाजियाबाद में निकाली गई। घंटाघर रामलीला मैदान में सुबह से ही कांग्रेस जुड़ने शुरू हो गए थे। यात्रा के मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सीद्दीकी के आगमन के बाद भारत जोड़ो पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। शहीद भगत सिंह शहीद चंद्रशेखर आजाद शहीद स्थल इंदिरा गांधी , बल्लभ भाई पटेल शहीद मेजर मोहित शर्मा, पर माल्यार्पण करते हुए यात्रा आगे बढ़ती रही, घंटाघर पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कांग्रेसियों द्वारा किया गया। 

इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सीद्दीकी ने कहा कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा देश को तोड़ने वाले ताकतों को जवाब देने का काम करेगी और देश को जोड़ने का काम करेगी उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हम सबके प्रिय नेता राहुल गांधी पूरे देश में पदयात्रा निकाल रहे है, जिसमें जनता का आपार समूह उमड़ रहा है, इसी को देखते हुए प्रदेश में भी पदयात्रा निकाली जा रही है। आज गाजियाबाद से पदयात्रा निकाली जा रही है। 

इस मौके पर डॉ प्रमोद पांडे प्रदेश अध्यक्ष सेवादल ने कहा कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता देश की आन बान शान बचाने के लिए अपने खून का बलिदान देने से भी पीछे नहीं हटे गा लेकिन इस देश को टूटने नहीं देगा ,यात्रा को संबोधित करते हुए लोकेश चौधरी अध्यक्ष ने कहा देश की जनता समझ चुकी है और जाति धर्म की राजनीति से इस देश का विकास नहीं हो सकता आपसी भाईचारे से ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। आमजन भी इस पदयात्रा में बढ़चढकर भाग ले रहा है। 

पदयात्रा के दौरान , पूर्व विधायक केके शर्मा,महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी,कामेश रत्न, विदित चौधरी, बबली नागर, सुशांत गोयल, चांद कुरैशी ,इरफान सैफी ,साकिर छोटे ,रिजवान, मनीष पंड़ित, सरदार सतनाम ,समीना खातून सविता जयसवाल ,कमलेश कुमारी एडवोकेट, सविता गौतम, गीता नेगी , महाराज सिंह, हीरालाल जाटव, राहुल मुलायम, मनोज शर्मा, साजिद सैफी,चेतन यादव जेके गौड़, सुनील चौधरी, ओमदत्त गुप्ता, आशुतोष गुप्ता,पंकज तेजानिया,  मोनू, बलराज चावड़ा, कासिम प्रधान, इरफान सैफी, चांद कुरैशी, सतीश शर्मा, हाजी खुर्शिद सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।
Previous Post Next Post