सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻

गाजियाबाद :- रविदास कालोनी, पुराना विजय नगर स्थित "ममता की छांव सेवा ट्रस्ट" द्वारा  संचालित  इन्दू शिशु विद्या सदन  में सोमवार दिनांक  12 दिसंबर 2022 को सभी बच्चों को स्वेटर बांटें गये। नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक संचालित इस स्कूल में 105 बच्चे हैं। स्वेटर के लिए अजय चौहान ने 11 हजार रुपये और नीतू जैन ने 5100 रुपये दिये थे। 

डा.एम एल त्रिपाठी , मुन्नीलाल बरनवाल, जगदीश ढोडियाल, बी डी सागर, स्वरूप नारायण, मेघराज अरोडा, आर. के. आर्या  आमोद कपूर ,मंजू त्रिपाठी सुशीला सागर , स्कूल की प्रिंसिपल सीमा शर्मा, स्कूल के शिक्षक एंव शिक्षिका राजेश सिंह मंजू मल्होत्रा, आयुष ,शिवानी प्रिया ,एस. के. उपाध्याय , योगगुरु अर्चना शर्मा के अतिरिक्त अपर्णा शर्मा ,संजीव बरनवाल, जयवीर सिंह ,पुनीत जैन ,अंशुल सिंह उपस्थित थे।  ट्रस्ट एवं स्कूल के संरक्षक मेघराज अरोडा ने सभी बच्चों को  टाॅफीयां वितरित की।
Previous Post Next Post