रिपोर्ट :- विकास शर्मा

गाजियाबाद :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज तथा महामंत्री  हरि गिरि महाराज ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।                                    
हरिद्वार में मां मनसा देवी परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा की मां हीराबेन ममता और करुणा की प्रतिमूर्ति थी। जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसी शख्सियत को जन्म दिया। आज देश मोदी के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। संपूर्ण संत समाज ऐसी कर्म योगी महिला को नमन करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके संपूर्ण परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।            

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरी गिरी महाराज ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत देश को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहे हैं। उनकी मां का आकस्मिक निधन दुख भरा है। उनकी माता ने अपने संघर्षपूर्ण जीवन में परिवार को संभाला और कर्तव्य का निर्वाह करते हुए उनमें शुभ संस्कारों का संचार किया। इतिहास उन्हें सदैव याद रखेगा। संपूर्ण संत समाज उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करता है और ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु प्रार्थना करता है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मनसा देवी के प्रमुख ट्रस्टी अनिल शर्मा, दिगंबर गिरी, बिंदु गिरी, प्रदीप शर्मा सहित कई संत उपस्थित थे।
Previous Post Next Post