रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड :- हरिद्वार के खन्ना नगर में दिनदहाड़े गोली चला कर दहशत फैलाने वाले फरार चल रहे नोनी पेवल को एक बार फिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।बीते दिनों कनखल थाना क्षेत्र में हुई मारपीट के मामले में नोनी पिछले लंबे समय से फरार चल रहा था।कनखल पुलिस ने बुधवार तड़के उसे धर दबोचा। जिसके बाद पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार तुषार उर्फ नोनी पेवल के खिलाफ अकेले कनखल थाना क्षेत्र में ही अलग-अलग धाराओं में 8 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि कुछ माह पहले कोतवाली ज्वालापुर के पोस्ट कॉलोनी खन्ना नगर में हुए दिनदहाड़े गोलीकांड में भी नोनी पेवल आरोपी था। जिसके बाद ज्वालापुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कनखल थाने में दर्ज मुकदमों में वह लगातार फरार चल रहा था। नोनी पावेल पर कनखल थाने में 8 मुकदमे दर्ज हैं।

वह पुलिस के हत्थे भी नही चढ़ रहा था और न्यायालय में भी पेश नही हो रहा था।न्यायालय द्वारा हाल ही में नोनी पेवल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर उसे शीघ्र गिरफ्तार करने के आदेश दिए हुए थे आदेश के बाद कनखल  पुलिस को  इस फरार चल रहे आरोपी की तलाश में थी। मुखबिर के द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि नोनी पेवल रात ही अपने कनखल स्थित घर पर आया है। जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे उसके घर पर दबिश दे कर दबोच लिया। कनखल पुलिस प्रभारी अनिल चौहान के दिशा निर्देशन में पुलिस ने जाल बिछाकर नोनी पावेल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
Previous Post Next Post