रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद के नेतृत्व में एन. एच. आई .ए .के अध्यक्ष नियुक्त होने पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संतोष यादव को उनके निवास स्थान पर जाकर शॉल ओढ़ाकर एवं फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। 

संतोष यादव को उनके जिलाधिकारी एवं गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहते हुए उनकी सेवाओं और उनकी कार्यों को देखते हुए महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने विकास पुरुष की संज्ञा दी थी। ऐसे वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी को एन. एच. आई.ए. का अध्यक्ष बनने पर गाज़ियाबाद की जनता के लिए लिए बड़े गौरव की बात हैं। अब नेशनल हाईवे बनाने की रफ्तार और भी तेज हो जाएगी। ऐसा हम लोगों का मानना है। 

सम्मानित करने वालों  में चेयरमैन ब्रिजमोहन सिंघल, महानगर महामंत्री अशोक चावला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गोयल ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज देव त्यागी , उद्योग मंच के अध्यक्ष आनंद प्रकाश , उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल ,वरिष्ठ मंत्री हितेंद्र शर्मा आदि ने शाल ओढ़ाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया।
Previous Post Next Post