रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- सुभाष वादी भारतीय समाजवादी पार्टी के मेयर प्रत्याशी बीएल बत्रा के नेतृत्व में सोमवार को सड़क मार्गों पर जहां संकेतक रिफ्लेक्टर नहीं है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। कोहरे के कारण और अनजाने में सड़क मार्ग का पता ना होने के कारण और कोई संकेतक ना होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। जिसके लिए मेयर प्रत्याशी बीएल बत्रा व सुभाष वादी भारतीय समाजवादी पार्टी के द्वारा आज संकेतक लगाने का कार्य किया गया। जिसमें रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाए गए हैं ताकि लाइट पड़ने पर दूर से ही दिखाई दे और किसी दुर्घटना से किसी को भी बचाया जा सके और यह सब जनता की सेवा के लिए सुभाष वादी भारतीय समाजवादी पार्टी द्वारा किया गया कार्य है यह कार्य नगर निगम का था जो नगर निगम की लापरवाही से अधूरा पड़ा था जो अब तक गाजियाबाद नगर निगम नहीं किया सुभाष वादी भारतीय समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उसको करने का काम किया। 

गाजियाबाद के आर्य नगर चौक से लेकर कई जगहों पर गाजियाबाद के क्षेत्र में रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाने का काम किया गया बाकी जिन जगहों पर नहीं लग पाया है बाकी रह गया है उन जगहों पर दूसरे दिन लगाने का काम किया जाएगा आज सुभाष वादी भारतीय समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष  अशोक श्रीवास्तव पार्टी के संस्थापक सतेंदर यादव पार्टी के मेयर प्रत्याशी बीएल बत्रा प्रदेश प्रभारी अनिल सिन्हा अनिल मिश्रा( कमल यादव महानगर उपाध्यक्ष) विनोद अकेला संजय पासवान पवन सक्सेना अजय श्रीवास्तव प्रभा शंकर सिंह अवधेश सिंह केएम झा रजनीश द्विवेदी आरपी शुक्ला संजय श्रीवास्तव अनिल दुबे प्रदीप तिवारी आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।
Previous Post Next Post