रिपोर्ट :- विकास शर्मा   

उत्तराखण्ड :- हरिद्वार के कनखल स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में स्वामी विवेकानंद की जयंती अवसर पर दंत यूनिट का शुभारंभ किया गया। सीमा डेंटल कॉलेज व अस्पताल यूनिट के सहयोग से मिशन में दंत यूनिट का शुभारंभ हुआ।  

कनखल स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाआश्रम संस्था में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस दौरान संस्था में मरीजों को फल बांटे गए। साथ ही जांच लैब और दंत चिकित्सा का उद्घाटन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने किया। इस दौरान डॉ. निशंक ने कहा कि हमे स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत चाहिए। स्वामी विवेकानंद के मूल्यों पर केंद्र सरकार कार्य कर रही है। इन मूल्यों पर चल कर जल्द देश विश्व गुरु बनने वाला है। वही कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जो संदेश स्वामी विवेकानंद ने दिया था कि दरिद्र नारायण, गरीबों और रोगियों की सेवा की जाए। उस दिशा में सेवआश्रम कार्य कर लोगों की सेवा कर रहा है।               
दंत यूनिट सीमा डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ अमित अग्रवाल के दिशा निर्देशन में आरंभ किया गया।आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विश्वेशानंद, स्वामी ईश्वर दास, जिलाध्यक्ष भाजपा संदीप गोयल, सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि, डॉ. जयपाल सिंह, राधिका नागरथ सहित संस्था के डॉक्टर्स और स्टाफ मौजूद रहे।
Previous Post Next Post