रिपोर्ट :- वेद प्रकाश चौहान/ऋषभ चौहान 

उत्तराखण्ड/हरिद्वार :- नगर कोतवाली में से एक आरोपी महिला फरार हो गई है। बता दे कि कल रात नगर कोतवाली पुलिस ने एक महिला को 420 के मुकदमे में गिरफ्तार किया था जिसके बाद आज सुबह आरोपी महिला मौका देखकर फरार हो गई है जिसके बाद नगर कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया है और जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस आरोपी महिला को तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महिला का नाम शांति देवी  है जो इंदिरा बस्ती रेलवे स्टेशन के पास झुग्गी झोपड़ियों में रहती है महिला बिहार की रहने वाली है। बता दे की महिला को 420 किसी मुकदमे में गिरफ्तार किया गया था। बता दे कि महिला के फरार होते ही नगर कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया है। वही मामले में पुलिस अभी मीडिया को जानकारी देने से बच रही है।
Previous Post Next Post