रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड/हरिद्वार :- सड़क दुर्घटनाओं में जंगली क्षेत्रों में वन्यजीवों की वाहनों की चपेट में आने से मौतों का सिलसिला जारी है। वहीं देर रात हादसे में एक नर गुलदार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई ।                                                               
श्यामपुर क्षेत्र के अंतर्गत हरिद्वार नजीबाबाद रोड पर देर रात्रि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक नर गुलदार की मौत हो गई। गुलदार की उम्र लगभग एक वर्ष की बताई जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी यशपाल राठौर ने बताया की देर रात्रि जब वे गश्त से लौट रहे थे तो उन्हें सड़क किनारे एक जानवर का शव पड़ा दिखाई दिया। 

जानकारी लेने पर गुलदार जिसकी उम्र 1 वर्ष की बताई जा रही थी। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हाईवे पर तेज गति से दौड़ते हुए वाहन जानवरों की मौत का सबब बनते जा रहे हैं। डॉक्टरों की टीम द्वारा आज गुलदार के शव का पोस्टमार्टम कर  श्यामपुर रेंज में उसका दाह संस्कार किया गया।
Previous Post Next Post