रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी ने जनपद मुज़फ्फरनगर में त्यागी बाहुल्य गाँव मे तूफानी दौरे किये त्यागी समाज के लोगो ने फूल व नोटो की माला से अपने लोकप्रिय विधायक अजीतपाल त्यागी का अपने अपने गांव में जोरदार स्वागत किया जनपद मुजफ्फरनगर के गाँव पूरा,मुबारिकपुर ,मोरकुक्का,व ग्राम सोजनी तंगाण में त्यागी समाज के तमाम जिम्मेदार लोगों ने अपने समाज के लोकप्रिय विधायक को अपना आशीर्वाद भी दिया।

इस मौके पर मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी ने भी अपने समाज का जोरदार स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए बताया कि त्यागी समाज भाजपा के खिलाफ है ये विपक्षी पार्टियों द्वारा एक मात्र अफवाह का माहौल बनाया गया है त्यागी समाज शुरू से ही भाजपा के पक्ष में रहा है और भविष्य में भाजपा के साथ रहेगा इस मौके पर विधायक अजीतपाल त्यागी ने समाज के लोगो की समस्याओं को सुना और सरकार से जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन भी दिया।

इस मौके पर ग्राम सोजनी से मंगल सिंह,अरविंद त्यागी, राजपाल त्यागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरीश त्यागी,ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी के भाई गौरव त्यागी,कालूराम त्यागी,नीटू त्यागी,हरीश त्यागी ,मास्टर संजीव त्यागी,अजय त्यागी,मनोज त्यागी,बब्बू त्यागी,सतीश त्यागी,मुरलीधर त्यागी,नीरज त्यागी प्रधान जी,सत्यप्रक्ष त्यागी,सुभाष चंद त्यागी पूर्व प्रधान,प्रदीप त्यागी,गौरव त्यागी,विष्णुदत्त त्यागी नरेश त्यागी,व समाज के अन्य प्रमुख लोग व नोजवान युवा उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post