रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड/हरिद्वार :- थाना बहादराबाद क्षेत्र के अंतर्गत सरदार फार्म हाउस में आ रही देर रात्रि एक बारात को एक स्कॉर्पियो द्वारा नाच रहे बारातियों को रौंद देने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें एक बराती की दुखद मृत्यु हो गई जबकि इस हादसे में दो की हालत गंभीर है। जबकि 30 से अधिक बारातियों को घायल होने का समाचार है।                                                        
खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब शुक्रवार देर रात्रि बराती बैंड की धुन पर नाच गा रहे बहादराबाद-धनौरी मार्ग पर स्थित सरदार फार्म हाउस में बेलड़ा गांव से एक बारात आई थी। बारात आने के बाद घुड़चढ़ी के दौरान बाराती बैंड की धुन पर जमकर थिरक रहे थे। हर कोई शादी की खुशी में मस्त था। उसी समय एक स्पा स्कॉर्पियो कार ने बारातियों को रौंद डाला।जिसमें करीब 2 दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए। एक बैंड वाले की मौत भी हो गई। घायल हुए बारातियों में से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। 

टक्कर लगने के बाद आसपास के लोगों और बारातियों ने स्कार्पियो गाड़ी को रोक लिया और गुस्साई भीड़ ने कार चालक को बुरी तरह पीट डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल कार चालक को बचाया। टक्कर में घायलों को उपचार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ 2 बारातियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
Previous Post Next Post