सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻

गाजियाबाद :- सामाजिक संस्था नई दिशाएं चैरिटेबल ट्रस्ट एवं नई दिशाएं सेवा समिति रजिस्टर्ड एनजीओ के   सौजन्य से पुलवामा हमले में 44 शहीद सैनिकों की यादों को लेकर    संस्था की डायरेक्टर डॉ वंशिका सिंघानिया द्वारा जनपद कानपुर में समाजसेवी कमल सिंघानिया, सुभाष बाजपयी एवं वरिष्ठ नागरिक राजेंद्र अग्निहोत्री की संरक्षिका में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई और 2 मिनट का मौन भी रखा गया। 

कानपुर के सभी पदाधिकारी गण द्वारा ब्रह्मा विष्णु महेश और साधु संतों महात्माओं और सभी इष्ट देवी देवताओं को नमन  करते हुए 56 भोग लगाकर सभी की आत्माओं की शांति के लिए प्राथना की और प्रसाद वितरण किया। महामंत्री दीपक शर्मा और मीडिया प्रभारी पवन राजपूत द्वारा जिला गाजियाबाद में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई, संस्थापक अध्यक्ष नरेश चंद्र सक्सेना वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा एवं कानूनी सलाहकार उत्तर प्रदेश द्वारा बताया गया है की भारतवर्ष के प्रत्येक व्यक्ति को धरती माता को नमन के साथ सभी शहीद सैनिकों को अपनी आत्मा से चरणों में नमन करें और सभी की आत्मा की शांति के लिए एक दीपक जलाएं।

संस्था के सभी पदाधिकारी गण सुषमा गर्ग, मुकेश कौशिक , राजीव दीक्षित ,राजकुमार कश्यप , शालू ,सैनी, मीनाक्षी भटनागर, राजकुमार यादव, गीता देवी , सरोज कुमारी , प्रीति गर्ग , नीलम गुप्ता , अननु सिंह ,  सुनीता गुप्ता प्रदीप चौहान,  वंशम सिंघानिया  , वरनिका सिंघानिया, विनोद अवस्थी,, राकेश गौतम, राकेश शुक्ला , डॉक्टर के के शुक्ला, मनीष बाजपयी, निखिल शर्मा ,,कन्हैया शुक्ला शांतनु दीक्षित पंकज गुप्ता, अनुज वाजपयी, कमल सिंह एवं सभी कार्यकर्ताओं ने इस दुख अवसर पर शोक व्यक्त किया।
Previous Post Next Post