सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻
गाजियाबाद :- विजयनगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित राठी मिल थर्माकोल फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई है। आग की लपटें उठ रही थी। कई किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार आसमान में देखा जा रहा है। फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंच गई हैं। आग में काबू पाने का प्रयास किया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) राहुल पाल ने बताया कि आठ फायर टेंडरों को मौके पर रवाना किया गया है। तीन तरफ से बचाव-राहत कार्य किया जा रहा है। जिस फैक्ट्री में आग लगी है, उसके बराबर में कई और फैक्ट्रियां हैं। उन तक आग को पहुंचने से रोकना भी बड़ा टास्क है। फैक्टी कर्मचारी फिलहाल बाहर निकल आए हैं। बढ़ती आग को देखते हुए आसपास की दो फैक्ट्रियों में उत्पादन कार्य को फिलहाल रोक दिया गया है।
ACP अंशु जैन मौके पर मौजूद रही। उन्होंने बताया, इस फैक्ट्री में गद्दे और थर्माकोल रखे हुए थे। आग लगने की क्या वजह रहीं, इसकी बाद में जांच होगी। फिलहाल हमारा फोकस आग बुझाने पर है। फायर फाइटर्स काम कर रहे हैं। अभी किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।