रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड :- ऋषिकेश क्षेत्र के नीलकंठ मार्ग पर अज्ञात युवक पर आज सुबह हाथी ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जंगली हाथी द्वारा नीलकंठ मार्ग पर एक झोपड़ी तथा एक कार् को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। पुलिस द्वारा युवक का शव पोस्टमार्टम हेतु ऐम्स अस्पताल भिजवा दिया गया है।                         

योग नगरी नीलकंठ मोटर मार्ग पर हाथी द्वारा एक नवयुवक को पटक कर मार देने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची लक्ष्मण झूला पुलिस ने देखा कि पटना वाटरफॉल के समीप हाथी ने हमला कर एक युवक को पटक-पटक कर मार डाला। हाथी ने झोपड़ी में बनी एक दुकान और कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने एहतियात के लिए नीलकंठ मार्ग पर यातायात को रोक दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई लोगों ने आसपास हाथी को घूमते हुए भी देखा। 

थाना प्रभारी लक्ष्मण झूला विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।उन्होंने बताया कि युवक की उम्र 35 वर्ष के आसपास थी।उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। युवक के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में भिजवा दिया।  वन विभाग को युवक पर हाथी के हमले की सूचना दे दी गई है। हाथी के हमले की आशंका के चलते नीलकंठ मोटर मार्ग पर यातायात को रोक दिया गया है। हमले में मारे गए युवक की शिनाख्त हेतु पुलिस ने आसपास पूछताछ कर जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है।
Previous Post Next Post