रिपोर्ट :- विशाल रावत

गाजियाबाद :- राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी की गाजियाबाद जिला इकाई का विस्तार किया गया। पार्टी जिला इकाई में नए पदाधिकारी बनाए गए। पार्टी के जिलाध्यक्ष निर्देश यादव की अध्यक्षता में पार्टी के नए  कार्यालय पर हुई।

बैठक में पार्टी की जिला इकाई का विस्तार किया गया। शिवकुमार कुशवाह को महानगर अध्यक्ष युवा, आराम सिंह यादव को जिला सचिव, आर एस रमन कुशवाह को विधान सभा अध्यक्ष साहिबाबाद गीता यादव को विधान सभा सचिव बनाया गया। 

कुंती देवी व शांति देवी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव युवा प्रीतपाल सिंह खोसला, पूर्व महानगर अध्यक्ष युवा विजय कुमार कुशवाह, विधान सभा अध्यक्ष प्रमोद यादव, वार्ड अध्यक्ष सचिदानंद गिरि, वार्ड अध्यक्ष लक्ष्मी प्रजापति, अंजू गौतम,  मीडिया प्रभारी ठाकुर अनुप्रिया सिंह आदि भी मौजूद रहे।
Previous Post Next Post