रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- सामाजिक संस्था नई दिशाएं चैरिटेबल ट्रस्ट एवं नई दिशाएं सेवा समिति रजिस्टर्ड एनजीओ के सौजन्य से महाशिवरात्रि के उपलक्ष में भोले नाथ के मंदिरों में जल अभिषेक किया गया। डायरेक्टर डॉक्टर वंशिका सिंघानिया द्वारा कानपुर जिले में 237 महिलाओं का टीम ग्रुप ने भिंनन भिंनन स्थानों पर बने हुए मंदिरों में सेवाएं दी और प्रसाद वितरण भी किया गया। महामंत्री ,दीपक शर्मा और मीडिया प्रभारी ,पवन राजपूत  द्वारा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में  संस्था के सभी कार्यकर्ताओं  को घोषणा की भोलेनाथ के मंदिरों में सभी सेवाएं दे। सभी कार्यकर्ताओं ने ईश्वर के प्रति आस्था रखते हुए भोलेनाथ के मंदिरों में सेवाएं दी।

संस्थापक अध्यक्ष नरेश चंद्र सक्सेना वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा एवं कानूनी सलाहकार उत्तर प्रदेश के द्वारा बताया गया है कि महाशिवरात्रि का पर्व सनातन हिंदू धर्म का सर्वोपरि पर्व है। यह पर्व प्रत्येक व्यक्ति को आस्था से महाशिवरात्रि का पर्व बनाना चाहिए संस्था के सभी पदाधिकारी गण सुषमा गर्ग , मीनाक्षी भटनागर,  राम शरण श्रीवास्तव, वंशम सिंघानिया,  राजेंद्र अग्निहोत्री वरिष्ठ समाजसेवी,कमल सिंघानिया,  वर्णिका सिंघानिया, अरुणिमा सिंघानिया, राजकुमार कश्यप, राजकुमार यादव, शालू सैनी , सरोज कुमारी, गीता रानी एडवोकेट ,  गीता देवी, आदि सभी कार्यकर्ताओं ने  समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
Previous Post Next Post