रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड :- धर्म नगरी हरिद्वार के कई क्षेत्रों में सट्टे का धंधा जोरों शोरों से चल रहा है। हरिद्वार के कई ग्रामीण क्षेत्रों में सट्टे का कारोबार सीटोरियो द्वारा किया जा रहा है। जिसके कारण युवा वर्ग गलत संगत में पड़कर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं।                                           

हरिद्वार नगरी के कई क्षेत्रों में सट्टे का कारोबार चल रहा है। इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन के आसपास तथा रोड पर अश्लील महिलाओं द्वारा लोगों को इशारे कर आकर्षित करने का भी प्रयास किया जा रहा है। यह अश्लील महिलाएं सड़क पर चलने वाले लोगों को भद्दे इशारे कर आकर्षित कर रही है। कई बार पुलिस विभाग को भी इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है। लेकिन विभाग द्वारा इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई। 

हरिद्वार के कनखल तथा रावली मसूद गांव में कई जगह सट्टे का कारोबार जोरों शोरों से चल रहा है। मात्र पुलिस मुख्यालय से कुछ किलोमीटर दूरी पर रावली मसूद गांव में कई जगह सट्टे का कारोबार किया जा रहा है। पुलिस द्वारा कई बार कार्रवाई कर छोटे-मोटे सटोरियों को पकड़ा कर कार्रवाई करती है। जबकि इस खेल में माहिर व शातिर लोग पुलिस के गिरफ्त में नहीं आते। अब देखना है पुलिस इन बड़े शातिरो के ऊपर इस अवैध कारोबार को रोकने हेतु क्या कार्रवाई अमल में लाती है।
Previous Post Next Post