रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड/हरिद्वार :- जंगल के पार क्षेत्र से सटे  ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों के आबादी क्षेत्र में आवागमन के कारण लोगों में भय व्याप्त है। आबादी क्षेत्र में जंगली हाथियों का आवागमन विगत कई दिन से जारी है। जिसके कारण लोगों में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है।                                                               
गंगा जी से सटे आबादी तथा ग्रामीण क्षेत्रो में आए दिन हाथी दस्तक देते रहते हैं। हरिद्वार के पंजनहेडी, कटार पुर, बिशनपुर कुंडी , नूरपुर, किशनपुर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में कई किसानों की जंगली हाथियों  द्वारा फसलों को बर्बाद किया जा चुका है। आए दिन हाथी गंगा के बसे किनारे आबादी क्षेत्र में गंगा के रास्ते आबादी क्षेत्र में लगातार घुसपैठ कर रहे हैं। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। बीती देर मंगलवार रात्रि हाथियों का झुंड नूरपुर पंजन हेड़ी के ग्रामीण इलाके में घुसकर किसानों की फसलों को बर्बाद करता रहा। 
ग्रामीणों द्वारा हाथियों के आने की सूचना वन विभाग को दी गई। 

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद फायर कर हाथियों को जंगल की तरफ खदेड़ा। लेकिन तब तक हाथियों द्वारा किसानों की फसलों को बर्बाद किया जा चुका था। वन दरोगा गौतम राठौर के अनुसार देर रात्रि मंगलवार  हाथियों के आने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथियों के झुंड को जंगल की तरफ खदेड़ा। किसानों ने फसलों के हुए नुकसान की भरपाई हेतु मुआवजे की मांग की है।
Previous Post Next Post