रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ द्वारा मंगलवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में संस्था के जिलाध्यक्ष विक्रांत पंडित ने नगर निकाय की आरक्षण व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण जारी कर दिया गया है। पिछड़े, अति पिछड़े, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति का आरक्षण प्रत्येक स्तर पर तय किया गया है। सभी वर्गों के प्रत्याशी अपनी अपनी आरक्षित सीट से चुनाव लड़ें, मगर सामान्य श्रेणी की सीट पर भी अन्य सभी वर्गों के प्रत्याशियों का चुनाव लडने की व्यवस्था सरासर गलत है। यह सामान्य वर्ग के अधिकारों का न केवल हनन है बल्कि अन्याय भी है। सामान्य वर्ग के लोगों के अधिकारों को ध्यान रखते हुए सभी राजनैतिक पार्टियों को नगर निकाय चुनाव में सामान्य वर्ग की सीटों पर सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को ही मैदान में उतारना चाहिए। ऐसा ना होने पर सामान्य वर्गों के सभी सामाजिक संगठनों को एक मंच पर आकर फैसले लेने को मजबूर होना पड़ेगा। 

राष्ट्रवादी ब्राहमण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेश दत्त भारद्वाज ने कहा कि सामान्य वर्ग हमेशा से ही राजनैतिक उपेक्षा का शिकार रहा है। अब इसे और बर्दास्त नहीं किया जायेगा। जो भी राजनैतिक दल जहां भी सामान्य सीट से अन्य किसी वर्ग को टिकट देगा, वहां उसका बहिष्कार किया जायेगा। 2024 में लोकसभा चुनाव में भी दलों को इसका नुकसान उठाने के लिए तैयार रहना होगा। देश भर में इसके लिए व्यापक जागरुकता अभियान भी चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि ने कहा कि ब्राह्मणों को हर जगह उपेक्षा का शिकार होना पड़ रह है। इस प्रकार के भेदभाव को अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पं. सतीश शर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री, पं. मुकेश शर्मा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, पं. अंकुर शर्मा राष्ट्रीय मंत्री ने अपने विचार रखे। पं. रामकुमार शर्मा, संजय शर्मा, पंभुगन्धा शर्मा, दिलीप सिंह, पं. आशीष शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
Previous Post Next Post