रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस ने कहा कि मानव जीवन की सार्थकता भगवत प्राप्ति में हैं। अतः हमें भगवान की भक्ति करते हुए अपना जीवन जीना चाहिए। संजयनगर के पी ब्लॉक में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस ने कहा कि मानव जीवन सहज नहीं मिलता है। बहुत प्रयास व अच्छे कर्मों के पुण्य से ही हमें यह मिलता है। अतः हमें मानव जीवन का सदुपयोग करना चाहिए। इसके लिए हमें भगवान की भक्ति करनी होगी। मनुष्य जीवन का ध्येय क्या है, इसका बहुत ही सुंदर वर्णन भागवत कथा में किया गया है। 

भागवत कथा के प्रथम श्लोक में बताया गया है कि सत्य रूपी परमात्मा की प्राप्ति ही मानव जीवन का ध्येय है। इस ध्येय की प्राप्ति का सहज व सरल उपाय भागवत कथा का श्रवण करना है। निष्काम भाव से भागवत कथा का श्रवण गायन करके हम अपने इस ध्येय को प्राप्त कर सकते हैं। जरूरतमंदों की सेवा करना भी भगवान की भक्ति करना ही है। हमारे ग्रंथों में भी कहा गया है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। कथा व्यास ने भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।  कथा के मुख्य यजमान प्रवीन शर्मा, प्रदीप शर्मा,  दीपिका, मधु, वात्सलय शर्मा, डॉ रिशेष शर्मा, कौशल, पिंकी, मुन्नी, विमलेश, अलका, दया, अंशु दीक्षित आदि ने कथा व्यास का स्वागत किया।
Previous Post Next Post