रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- बी ब्लॉक नेहरू नगर में केट्स प्री स्कूल का उद्घाटन महापौर आशा शर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान केट्स के डारेक्टेर प्रमोद कुमार,शालनी त्यागी,गीता त्यागी,ऋषभ जैन एवं मंजु जैन ने मुख्य अतिथि का शॉल उड़ा कर और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। केट्स की यह 4th ब्रांच का उदघाटन किया गया है।
इससे पूर्व की 3 ब्रांचो के माध्यम से केट्स 500 से अधिक बच्चों का चरित्र निर्माण का कार्य कर रहा है एवं इसी प्रकार नेहरू नगर की इस नई ब्रांच में भी बच्चों का निर्माण भारत की संस्कृति को साथ लेकर किया जाएगा। जिससे बच्चे भविष्य में देश विदेश में अपने शहर का नाम और स्कूल का नाम बहुत ऊपर लेजा सकें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डी डी पीं एस की उप प्रधानाचार्य ऋचा,सतीश यादव, सागर यादव,ज्ञान प्रकाश,निखिल कुमार उपस्थित रहे।